भारतीय कार्स को विदेशी बाज़ारों में काफी पसंद किया जा रहा है, अभी हाल ही में Mahindra ने Scorpio N को न्यू ज़िलेंड और दक्षिण अफ्रीका वगैरह वैश्विक बाज़ारों में लॉन्च किया था और अब Mahindra XUV 700 को भी लॉन्च कर दिया है।
Mahindra XUV 700 अब ऑस्ट्रेलिया में हो चुकी है लॉन्च | Mahindra XUV 700 Launched in Australia HindiNews
Indian car news : कुछ समय से mahindra अपनी कार्स के production में काफी वक्त ले रही है, ऐसे में कंपनी के लिए यह एक बड़ी चुनौती है, अगर बात की जाए Mahindra XUV 700 के इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स की तो आपको इसमें 360 डिग्री सराउंड साउंड सिस्टम, एंड्राइड ऑटो और एप्पल car प्ले वगैरह कनेक्टिविटी, 18 इंच के डिमांड कट एलाय व्हील्स, एलइडी हेडलैंप,अडापटिव क्रूज कण्ट्रोल, ADAS और 10.5 इंच का डिजिटल डिस्प्ले मिलता है, सुरक्षा उपकरण के तौर पर आपको इस SUV car में कुल 7 एयरबैग्स मिलता हैँ।
यह Mahindra XUV 700 नामक SUV car सिर्फ पेट्रोल इंजन विकल्प में उपलब्ध है, इसमें आपको 2.0 लीटर का एम स्टालियन टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो 200 ब्रेक हॉर्स पावर और 380 न्यूटन मीटर का टॉर्क़ बनाता है, इस इंजन के साथ सिर्फ एक ट्रांसमिशन विकल्प आता है जो 6 स्पीड आटोमेटिक गियरबॉक्स है, इस car में कुल दो वेरिएन्ट्स आते हैँ जो AX7 और AX7L नाम से आते हैँ, Mahindra XUV 700 में कुल पांच रंग विकल्प आते हैँ जिनमें रेड रेज,डेज़लिंग सिल्वर, एवेरेस्ट वाइट, इलेक्ट्रिक ब्लू और मिडनाइट ब्लैक शामिल हैँ।