नए साल के आने की ख़ुशी में Electric Car पर बंपर डिस्काउंट ! 4 लाख तक सस्ती हुई कार

नए साल के आने की ख़ुशी में कार कंपनियां हुई मेहरबान

2023 ख़तम होने वाला है, और सब नए साल के स्वागत में लग गए हैं।  नए साल के आने की ख़ुशी में वाहन कम्पनियाँ बम्पर डिस्काउंट दे रही हैं। टाटा से लेकर महिंद्रा सभी इस रेस में शामिल हैं। इन डिस्काउंट ऑफर में एक्सचेंज बोनस, कैश डिस्काउंट और अन्य आकर्षक छूट शामिल है। 4 लाख से लेकर 1 लाख तक का डिस्काउंट दे रही हैं कंपनी।

MG Zs EV पर 1 लाख और MG Comet EV पर 65000 रुपये तक के डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हो। महिंद्रा की XUV 400 EV और hyundai की kona पर मिल रहा है सबसे अधिक डिस्काउंट। इन दोनों कारों के बारे में जानते हैं

महिंद्रा की दमदार XUV 400 EV

यह कार इलेक्ट्रिक सेगमेंट में महिंद्रा की सबसे बेहतरीन कार है। वर्तमान में इसकी कीमत 15.99 लाख रुपए से शुरू होकर 19.33 लाख रुपए तक जाती है।  इसमें 34.5kWh और 39.4kWh के दो बैटरी सेटअप के साथ 378 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। 10 कलर ऑप्शन में आने वाली ये गाड़ी फुल चार्ज होने पर 456 किलोमीटर की रेंज देती है।

यह 5 सीटर की कार 7.2 kW AC चर्जार से 6.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। इसमें 7 इंच का टच स्क्रीन, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रिक सनरूफ कनेक्ट,ऑटो हैंडल लैंप के साथ बहुत फीचर्स दिए गए है। फ़िलहाल इस गाड़ी पर 4। २ लाख तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

Hyundai की सुपर स्मार्ट kona

हुंडई की यह 5 सीटर कार 5 कलर options के साथ शोरूम में उपलब्ध है। यह सिंगल चार्ज में 452 किलोमीटर तक सड़क पर दौड़ सकती है। इसकी 39.2 kWh की बैटरी 36 PS की पावर और 395 Nm पीक टॉर्क जनरेट कर सकती है। 332 लीटर का बूट स्पेस के साथ इसकी  एक्स शोरूम प्राइस 23.84 लाख रुपये है। यह गाड़ी खरीदने पर आप 3 लाख तक की छूट पा सकते हैं।

MG की कॉमेट EV

इस कार का  बेस मॉडल 7.98 लाख रुपये तक में आता है। इसके 50kW DC फास्ट चार्जर से कार 80 % चार्ज हो जाती है।  इसमें कई सेफ्टी फीचर्स उपलब्ध हैं जैसे की एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एयरबैग, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और रिवर्स पार्किंग कैमरा आदि।

Share This Article
रिया की कलम से निकली हर पंक्ति ऐसी लगती है जैसे वह खुद इंजन की तरह दौड़ रही हो! इंजीनियरिंग कौशल और कारों के प्रति दिल से जुड़ाव से लैस, रिया की कहानियाँ न केवल जानकारीपूर्ण हैं, बल्कि प्रत्येक वाहन की आत्मा में एक रोमांचक यात्रा भी हैं।
Exit mobile version