युवाओं की बनी ड्रीम बाइक यामाहा r15 v4 का स्मार्ट लुक और लाजवाब फीचर्स बना देंगे आपको दीवाना

यदि हम भारत में बिकने वाली सबसे पसंदीदा मोटरसाइकिल का जिक्र करें तो उसमें यामाहा r15 v4 नाम जरूर शामिल होगा| यामाहा आर15 वी4 जिसे स्पीड और स्टाइल दोनों वजह से पसंद किया जाता है|

साथ ही यामाहा ने भारतीय मार्केट में अपनी बेहद पॉप्युलर मोटरसाइकिल यामाहा r15 v4 को बेहतर लुक और लाजवाब फीचर्स के साथ उतारा है |आईए जानते हैं यामाहा की इस धांसू स्पोर्ट्स बाइक की खासियत

यामाहा बाइक का दमदार इंजन और पावर

न्यू जनरेशन यामाहा r15 v4 मोटरसाइकिल में 155 cc, 4 स्ट्रोक लिक्विड कूल्ड,4 बॉल्व इंजन मिलता है | यह इंजन 10000 rpm पर अधिकतम 18.4 psका पावर और 7500 rpmपर 14.2 nm टॉर्क जनरेट करता है |

मिलते हैं दमदार फीचर्स

यामाहा r15 v4 बाइक के फीचर्स की बात करें तो इसमें एलईडी पोजीशन लाइट ,ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम, साइड स्टैंड , इंजन कट -ऑफ स्विच पूरी तरह से डिजिटल एलसीडी मीटर कंसोल ,यामाहा बाइ -कनेक्ट एप जैसे दमदार फीचर्स शामिल है |

Yamaha R15  V4 कलर ऑप्शंस

यामाहा r15 v4 भारतीय बाजार में तीन कलर ऑप्शंस के साथ आती है इनमें मैटेलिक रेड, डार्क नाइट, रेसिंग ब्लू शामिल है |

कीमत और माइलेज कितना है

यामाहा बाइक 1 लीटर पेट्रोल पर 55.20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है वहीं यामाहा आर15 वी 4  की शोरूम कीमत 1,81,900 है यह कीमत ऑन रोड होने पर 2,08,201 रुपए हो जाती है |

Share This Article
अर्जुन पटेल को हर तरह की गाड़ियों के बारे में कहानियाँ बताना पसंद है। तेज कारों से लेकर मजबूत बाइक और यहां तक ​​कि बड़े ट्रकों तक, कबीर हर वाहन को अपनी रोमांचक यात्रा के साथ एक दोस्त की तरह बनाते हैं। उनकी कहानियाँ पढ़ना रोमांच से भरा गैराज खोलने जैसा लगता है।
Exit mobile version