Royal Enfields Bullet के चाहने वालों के लिए बड़ी सौगात मात्र 800 रू में करें Bullet की सवारी

आज के समय में रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक के लगभग सभी प्रेमी हैं। खासकर युवा में इस बाइक को लेकर अलग ही क्रेज है| हर किसी का दिल इस बाइक के लिए धड़कता है|

आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस बाइक को हर कोई खरीदना चाहता है| आजकल अधिकतर इलाकों में बुलेट का मतलब ही रॉयल एनफील्ड है इसकी लोकप्रियता का आलम यह है कि इस मॉडल का नाम ब्रांड से ज्यादा मशहूर है|

रॉयल एनफील्ड का रेंटल प्रोग्राम कैसा है

भारत में रॉयल एनफील्ड को शान की सवारी कहा जाता है| लेकिन कीमत ज्यादा होने के कारण इसे खरीदना कई लोगों के लिए मुमकिन नहीं है लेकिन कंपनी ने इसे ना खरीद पाने वाले लोगों के लिए रेंटल प्रोग्राम लॉन्च किया है|

इस प्रोग्राम के तहत आप भी कम खर्चे में प्रतिदिन के हिसाब से रॉयल एनफील्ड की बाइक किराए पर लेकर इसकी सवारी का आनंद ले सकते हैं हालांकि इस प्रोग्राम के लिए आपको कुछ नियम व शर्तों को पूरा करना होगा|

मात्र 800 रू में  लें रॉयल एनफील्ड का आनंद

रॉयल एनफील्ड के रेंटल प्रोग्राम के तहत रॉयल एनफील्ड के बुलेट ,क्लासिक ,हिमालयन,जैसे मॉडल किराए पर उपलब्ध है| महज800 रू के शुरुआती किराए पर प्रतिदिन के हिसाब से आप अपनी मनपसंद रॉयल एनफील्ड की सवारी का  लुत्फ उठा सकते हैं|

रॉयल एनफील्ड का आकर्षक लुक और लुभावनी डिजाइन

बाइक की सीट को पिछले मॉडल से बिल्कुल अलग बनाया गया है| इसके अलावा हेंडलबार ,अपराइट रीइडिंग पोजीशन, स्क्वायर कट साइड बॉक्स टेल लाइटिंग हाउजिंग को भी बदलकर क्लासिकल लुक, डिजाइन दिया गया है| रॉयल एनफील्ड अपने आकर्षक लुकऔर लुभावनी डिजाइन के लिए जानी जाती है|

Share This Article
रिया की कलम से निकली हर पंक्ति ऐसी लगती है जैसे वह खुद इंजन की तरह दौड़ रही हो! इंजीनियरिंग कौशल और कारों के प्रति दिल से जुड़ाव से लैस, रिया की कहानियाँ न केवल जानकारीपूर्ण हैं, बल्कि प्रत्येक वाहन की आत्मा में एक रोमांचक यात्रा भी हैं।
Exit mobile version