Nissan Qashqai का नया अवतार आ रहा है भारतीय बाजार मे | Upcoming 2023 Nissan Qashqai

2023 Nissan Qashqai Leaked photos, HindiNews, cars, car, Nissan, 2023 Qashqai
2023 Nissan Qashqai Hindi

हर महीने ढेरों कार्स लॉन्च होती हैँ और अक्सर नई नई ख़बरें सामने आती हैँ, उसी तरह एक खबर Nissan Qashqai को लेकर सामने आई है, आज HindiNews सीरीज के इस आर्टिकल मे आपको नई 2023 Nissan Qashqai SUV के बारे पूरी जानकारी देंगे इस लिए इस खबर को पूरा पढ़ें।



खबर : 2023 Nissan Qashqai Hindi


खबर कुछ यूँ है की Nissan ने पिछले महीने ही यानि अक्टूबर मे वैश्विक स्तर पर अपनी तीन नई SUV कार्स की घोषणा कर दी है जिनमे नई 2023 Nissan X-Trail, 2023 Nissan Juke और नई 2023 Nissan Qashqai शामिल हैँ,अब आपके दिमाग मे आ रहा होगा के इससे भारतीय बाजार का क्या लेना देना? हाँ तो हम उसी के बारे मे तो चर्चा कर रहे हैँ, आज हम Nissan Qashqai के बारे पूरी जानकारी आपको देने वाले हैँ।

पूरी खबर : 2023 Nissan Qashqai Hindi

बात ये है की Motorbeam के एक ब्लॉग पोस्ट से ये जानकरी साँझा हुई है Nissan Qashqai भारतीय बाजार मे लॉन्च होने जा रही है, लीकेड तस्वीरों से पता चलता है के कंपनी ने भारतीय बाजार मे Nissan Qashqai की टेस्टिंग शुरू कर दी है जिसकी तस्वीरें Motorbeam से हमने पाई हैँ।
वैसे तो तस्वीर मे यह SUV Car पूरी तरह से केमोफ्लेजेड की गई है लेकिन फिर भी कुछ चीज़ेँ आप इसमें नोटिस कर ढकते हैँ जैसे की बुमरेंग आक़ार मे हेडलाइट जो के LED मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी पर आधारित हैँ और एक वि मोशन ग्रिल मिलती है जो के क्रोन फिनिश के साथ आती है।
आप कुछ भी कहो मगर ये डिज़ाइन हमें टोयोटा इन्नोवा क्रिस्टा की याद दिलाता है।
बताया जा रहा है के नई Nissan Qashqai CMF प्लेटफार्म पर आधारित होगी,ये प्लेटफाइर्म तीन कंपनीज की पार्टनरहिप मे बनाया गया है जिसमे रीनॉल्ट,निसान और मिसुभीषि शामिल हैँ लेहाज़ा इन सबकी कुछ कार्स मे ये एक बात एक समान हैँ, सूत्रों की मानें तो ये भी पता चलता है के इसके अकार के आंकड़े भी अब बढ़ चुके हैँ, जी हाँ अब Nissan Qashqai की चौडाई पहले 32mm बढ़ गई है, इस SUV Car की लम्बाई पहले से 35mm बढ़ गई है और इसकी ऊंचाई पहले से 25mm बढ़ चुकी है, वहीँ इसके व्हीलबेज़ मे भी 20mm का अंतर होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

2023 Nissan Qashqai Hindi


अगर अंदरूनी फीचर्स की बात करें तो अब नई Nissan Qashqai मे आपको 12.3 इंच का इंस्ट्रूमेंट कोनसोल,एक 9 इंच HD टच स्क्रीन के साथ इनफार्मेशनटेनमेंट सिस्टम और एक 10.8 इंच की हेड अप डिस्प्ले मिलती है जो के गूगल असिस्टेंट और अमेज़न अलेक्सा की वौइस् कमांड सिस्टम से लैस है वहीँ आपको इस हेडप डिस्प्ले के साथ Nissan कनेक्ट सिस्टम मिलता है जो के Nissan कनेक्ट ऐप के साथ कनेक्ट हो जाता है और यह ऐप एंड्राइड के गूगल प्लेस्टोरे और एप्पल के आईफ़ोन्स मे एप्पल स्टोर पर उपलब्ध होगा।
अगर इंजन और पावर फिगर्स की बात करें तो ये जान लीजिये के इस नई 2023 Nissan Qashqai मे आपको दो अलग अलग इंजन विकल्प मिलने वाले हैँ,पहला वेरिएन्ट एक 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल के साथ साथ 12V माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आता है जो 156bhp का पावर और 270nm का तोरक बनता है।
Nissan Qashqai का दूसरा वेरिएन्ट 1.5 लीटर ePower स्ट्रांग हाइब्रिड इंजन के साथ आने वाला है जो के 190bhp का पावर और 330nm तक का टॉर्क़ बनाने मे सक्षम है।
बताया जा रहा है के 2023 Nissan Qashqai का साधारण 1.3 लीटर इंजन विकल्प दोपहिया गति (two wheel drive system) के साथ आएगा जबकि Nissan Qashqai का ज़्यादा प्रीमियम EPower Strong वेरिएन्ट 4 पहिया गति (four wheel drive system) के साथ आने वाला है, वहीँ Nissan Qashqai मे आपको 6 स्पीड के मैन्युअल और 6 स्पीड के आटोमेटिक गियरबॉक्स मिलने वाले हैँ,हमारा अनुमान ये है की यह नई Nissan Qashqai की कीमत 27 लाख की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगी एक्सशोरूम नई दिल्ली के हिसाब से।
खबर का स्त्रोत :-> इंडिया कार न्यूज़

Share This Article
मिलिए कहानीकार अनन्या बंसल से, जो हर वाहन को एक दोस्त जैसा महसूस कराती हैं। चाहे वह छोटी साइकिल हो या बड़ी बस, सारा की कहानियाँ चारों ओर घूमने का आनंद सामने लाती हैं। उनकी कहानियाँ पढ़ना एक जादुई दुनिया में टहलने जैसा है जहाँ हर वाहन की अपनी अद्भुत कहानी है।
Exit mobile version