भारत मे कुछ luxury car ब्रांड्स का बहुत ज़्यादा नाम है जिनमे जर्मन ब्रांड BMW भी शामिल है, वैसे देखा जाए तो BMW के नाम की तरह ही इनकी cars भी उतनी ही उम्दा क्वालिटी की मानी जाती हैँ,हालांकि इन luxury cars की कीमतें आसमान पर होती हैँ इसके बावजूद लोग इन्हें खरीदना बेहद पसंद करते हैँ, जिस Luxury SUV यानि BMW X5 के बारे मे आज हम बात करने वाले हैँ वह भी उन्ही चुनिंदा luxury cars मे शामिल है।
Contents
परिचय : जानें कैसी है ये देढ़ करोड़ की car जिसका नाम BMW X5 है |
BMW X5 कंपनी की एक शानदार 5 seater Luxury SUV car है BMW की X सीरीज मे, इस सीरीज मे काफी अलग अलग cars आती हैँ जिनमे BMW X1, BMW X3, BMW X6 और BMW X7 शामिल हैँ, यह car BMW X6 से निचले पायदन पर रखी गई है उसी हिसाब से इसकी कीमत भी कम BMW X6 की कीमत से।
BMW X5 मे कुल दो इंजन विकल्प मिलते हैँ जिनमे डीजल इंजन और पेट्रोल इंजन विकल्प शामिल हैँ,
BMW X5 मे पहला इंजन विकल्प 2,998cc का 6 सिलिंडर वाला टर्बोचर्जड पेट्रोल इंजन मिलता है जो 335bhp का पावर बनाता है और 650nm का टॉर्क़ बनाता है वहीं इसका दूसरा इंजन विकल्प 2,993cc का 6 सिलिंडर वाला टर्बोचर्जड डीजल इंजन मिलता है जो 262bhp का पावर बनाता है और 620nm का टॉर्क़ बनाता है, दोनों ही इंजन 8 स्पीड मैन्युअल और 8 स्पीड आटोमेटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध हैँ।
BMW X5 मे आपको टिपिकल BMW जैसा ही डिज़ाइन मिलता है जो के BMW Cars की शान माना जाता है,इस BMW X5 car की अगली तरफ किडनी स्टाइल मे वन पीस पार्ट से बना ग्रील दिया गया है जो के काफी आकर्षक लगता है,सामने की ओर BMW ने इसमें एक प्रीमियम प्रकार का LED सेटअप दिया है जिसे LED लेज़र बीम लाइट कहा जाता है जो के X आक़ार मे आती है,कम्पनी का कहना है के ये लेज़र बीम आम LED लाइट के मुक़ाबले काफी ज़बरदस्त रौशनी प्रदान करती है, कम्पनी का दावा है के ये लेज़र बीम लाइट 500 मीटर तक उजाला कर सकती है।
इस Luxury SUV car यानि BMW X5 मे आपको दो 12.3 इंच के डिस्प्लेज़ (स्क्रीन) मिलती हैँ जिनमे से एक इंस्ट्रूमेंट कोनसोल का काम करती है और दूसरी डिस्प्ले मल्टीमीडिया और इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले काम करती है, इसके आलावा इस car यानि BMW X5 मे आपको हरमन कार्डन के 464 वाट के 16 स्पीकर्स मिलते हैँ जिनकी साउंड क्वालिटी ज़बरदस्त है।
इस BMW X5 के इंटीरियर्स मे दो अलग अलग मटीरियल का उपयोग किया है, सीट्स मे आपको वर्नासका चमड़े का उपयोग किया हुआ दीखता है वहीं इसके फैसया के अंदर आपको सेंसाटेक आर्टिफिशल चमड़े का उपयोग किया हुआ दिखाई देता है और इसमें आपको एक पेनोरोमिक सनरूफ मिलता है इसके आलावा इसमें आपको फोर जोन टेम्प्रेचर कण्ट्रोल सिस्टम ब्बि मिलता है जो जिसकी मदद से पिछली सीट्स के तापमान को अपने हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है।
जानें कैसी है ये देढ़ करोड़ की car जिसका नाम BMW X5 है |
अगली तरफ बड़े से एयर इंटेक्स मिलते है जिससे भी लुक्स काफी ज़्यादा निखर जाते हैँ,इस car साइड मे यह car मे S आक़ार मे बनाई गई है और इसके इस डिज़ाइन और मज़बूत पिछले पहिये की ताकत की वज़ह से यह car काफी एयरोडायनामिक हो जाती है जिससे की ज़्यादा तेज़ गति मे भी car संतूलित भी रहती है, गति मे भी कमी नहीं होती और इंजन पर ज़यादा लोड ना पड़ने की वज़ह से माइलेज भी कम नहीं होता।
जानें कैसी है ये देढ़ करोड़ की car जिसका नाम BMW X5 है |
BMW X5 मे ड्यूल पार्ट टेलगेट आता है, इसमें अलग बात ये है के नाम के मुताबिक ही इस टेलगेल को दो हिस्सों मे विभाजित किया गया है, इसकी खास बात है के ना सिर्फ इसका ऊपर वाला हिस्सा बल्कि इसका निचे वाला हिस्सा भी अपने आप एलक्ट्रॉनिक तरीके से खोल – बंद होता है जब भी आप car की निचले हिससे मे पैर मारते हो तब, यह एक काफी अलग व नया फीचर है वरना आमतौर पर car के टेलगेट का सिर्फ ऊपर वाला हिस्सा ही खोल – बंद होता है, BMW X5 के इस टेलगेट को कुछ इस प्रकार से बनाया गया है के इसके निचले हिस्से का भी पूरा फायदा उठा कर अंदर स्पेस को बढ़ाया जा सके।
BMW X5 मे कुल चार वेरिएट्स मे विभाजित किया गया है, जिनमे xDrive 40i sportX Plus,xDrive 30d SportX Plus,Xdrive 30d Xline और xDrive40i M Sport शामिल हैँ, इसमें दर्शाई गई तमाम कीमतें एक्स शोरूम नई दिल्ली के हिसाब से बताई गई हैँ।
BMW X5 के दो वेरिएट्स 2,998cc के 6 सिलिंडर वाले पेट्रोल इंजन विकल्प मे आते हैँ जिनमे xDrive 40i SportX Plus और xDrive 40i M Sport शामिल हैँ, xDrive 40i SportX Plus की क़ीमत 79.89 लाख रखी गई है जो के BMW X5 के तमाम वेरिएँट्स मे सबसे कम कीमत मे आने वाली car है वही इसका दूसरा पेट्रोल इंजन वेरिएन्ट xDrive M Sport की क़ीमत 95.53 लाख रखी गई है जो के BMW X5 के तमाम वेरिएँट्स मे सबसे ज़्यादा है।
BMW X5 के दो वेरिएँट्स 2,993cc के 6 सिलिंडर वाले डीजल इंजन विकल्प के साथ आते हैँ जिनमे BMW X5 xDrive 30d SportX Plus और BMW X5 xDrive 30d xLine शामिल हैँ,डीजल इंजन मे बेज़ वेरिएन्ट यानि BMW X5 xDrive 30d SportX Plus की कीमत 81.49 लाख रखी गई है वहीँ ज़्यादा महंगे डीजल इंजन विकल्प यानि BMW X5 xDrive 30d xLine की कीमत 94.73 लाख रखी गई है।
इन दोनों डीज़ल वेरिएँट्स की कीमतों मे एक समानता ये है के ना ही ये BMW X5 के पेट्रोल बेज़ (कम कीमत वाला इंजन) वेरिएन्ट जितनी सस्ती हैँ और ना ही ये BMW X5 के पेट्रोल टॉप (ज़्यादा महंगे पेट्रोल इंजन) वेरिएन्ट जितनी महंगी हैँ, इनकी कीमतें दोनों पेट्रोल वेरिएँट्स के बिच रखी गई है।