युवाओं के दिलों की धड़कन Yamaha R15 अब नये अवतार मे | Yamaha YZF R15 V4 launched, read full in Hindi

जापानी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Yamaha ने अपनी Yamaha R15 को अब नया कर दिया है और यह एक बड़ा अपग्रेड है, अब यह bike V3 से Yamaha YZF R15 V4 हो चुकी है, ज़्यादा जानकारी के लिए खबर पूरी पढ़ें।





Yamaha YZF R15 V4


पुरानी Yamaha YZF R15 V3 मे आपको सिर्फ एक वेरिएन्ट मिलता था और चार अलग रंग विकल्प मिलते थे लेकिन इस बार एक ज़्यादा प्रेमम वेरिएन्ट भी मिल रहा है जिसके नाम मे M जुडा हुआ है, इस बार 2 वेरिएट्स लॉन्च किये गए हैँ पहला सामान्य Yamaha YZF R15 V4 और इसका प्रीमियम वेरिएन्ट Yamaha YZF R15M नाम से जाना जायेगा, और बेशक इसके प्रीमियम वेरिएन्ट मे ज़्यादा फीचर्स मिलते हैँ सामान्य वेरिएन्ट की तुलना मे।
.

USD फोर्क Suspensions : Yamaha R15 V4

पुरानी Yamaha YZF R15 V3 के विदेशी वेरिएँट्स मे आपको अगली तरफ USD फोर्क मिलते थे जबकि भारतीय वेरिएन्ट मे आपको 41mm के टेलीस्कॉपिक फोर्क ससपेंशयंस मिलते थे और अब इसको Yamaha ने नई Yamaha R15 V4 मे फिक्स कर दिया है अब टेलीस्कॉपिक फोर्क की जगह आपको 37mm के USD फोर्क सस्पेंसयंस मिलते हैँ, आपको इस बार बेहतर इलेक्ट्रॉनिक्स मिलते हैँ जैसे के नया इंस्ट्रूमेंट कोनसोल जो अपने आप मे कई फीचर्स का मेला है।

डिज़ाइन : Yamaha R15 V4

अगर इसकी डिज़ाइन की बात करें तो इस बार Yamaha ने Yamaha YZF R15 V4 को Yamaha YZF R7 का हम शकल बना के लॉन्च किया है, इस बार आपको ड्यूल(दो) LED दोनों साइड मे की बजाये बिच मे एक Bi प्रोजेक्टर LED हेडलैंप इसके एयर वनती मे ही दिया गया है,और इसके वाईजर को थोड़ा चौड़ा और बड़ा कर दिया गया है,Yamaha का कहना है की नई फेयरिंग का यह फायदा है की पहले की तुलना मे अब ऐरोडायनामिक्स मे सुधार हुआ है,अब पहले के (CDA)0.307 के मुक़ाबले नई वाली मे 0.293 कर दिया गया है।
अगर इंजन की बात करें तो इसबार आपको इंजन मे कोई फर्क नहीं मिलता है पर हाँ ऑन पेपर इसके पावर फिगर्स मे कमी देखने को मिलती है,नई Yamaha YZF R15 V4 मे आपको वही 155cc लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन मिलता है, पर अब यह इंजन सिर्फ 18.4bhp का पावर बनाता है और पहले वाली Yamaha YZF R15 V3 मे आपको 18.6bhp का पिवेर मिलता था इस बार 0.02bhp का घटाव किया गया है,जबकि टॉर्क़ मे थोड़ा बढ़ाव देखने को मिलता है पहले की तुलना मे, इस बार Yamaha YZF R15 V4 मे आपको 14.2nm का टॉर्क़ मिलता है जबकि पहले आपको इससे कम 14.1nm का टॉर्क़ मिलता था।

Instrument कोनसोल :Yamaha R15 V4

इस बार नई Yamaha YZF R15 V4 मे नया इंस्ट्रूमेंट  कोनसोल मिलता है जो Yamaha X कनेक्ट के ज़रिये आपके फ़ोन से पैर हो जाता है,और जैसा के हमने पहले आपको बताया के नया इंस्ट्रूमेंट कोनसोल कई नये फीचर्स का मेला है,यह कोनसोल फ़ोन पर आने वाले कॉल्स, मेसेजस, नोटिफिकेशशंस और बैटरी स्टेटस को दिखता है ना सिर्फ फ़ोन की जानकारी बल्कि डिजिटल रेव काउंटर,फ्यूल कंज़प्शन का हिसाब और पार्किंग लोकेशन पिन,राइड रैंकिंग सिस्टम मिलता है इसके आलावा यह इंस्ट्रूमेंट कोनसोल आपको तब आगाह भी करेगा जब आपको bike मेंटेनेंस की ज़रूरत पड़ेगी,
इसके आलावा नया इंस्ट्रूमेंट कोनसोल आपको दो डिस्प्ले मॉडस मुहैया करता है जिसमे स्ट्रीट मोड और ट्रैक मोड शामिल हैँ, यह इंस्ट्रूमेंट कोनसोल पहले Yamaha की फ्लैगशिप सुपरसपोर्ट bike Yamaha YZF R1 मे मिलता है और यह किसी 150cc bike के लिए काफी बड़ी बात है।

Yamaha YZF R15M



Yamaha YZF R15M एक प्रीमियम वेरिएन्ट
है Yamaha YZF R15 V4 का,इस वेरिएन्ट मे आपको नये और ज़्यादा प्रीमियम रंग विकल्प मिलते हैँ,इसके आलावा इसमें आपको कुछ ऐसे फीचर्स मिलते हैँ जो इस सेगमंट मे अभी तक किसी भी bike मे नहीं मिले थे, जी हाँ मैं बात कर रहा हूँ ट्रैशन कण्ट्रोल की जो अभी तक सिर्फ फ्लैगशिप सुपर स्पोर्ट bikes मे ही देखने को मिलता था जैसे के Suzuki Hayabusa वगैरह, यह फीचर तब काम करता है जब bike की गति 20किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुँचती है या फिर bike 2,000rpm के ऊपर जाती है।

Price: Yamaha R15 V4 / R15M की कीमत 


इन नये फीचर्स के साथ साथ कीमत मे बढाव लाज़मी है,अब R15 V4 के हर रंग विकल्प पर लगभग 10,000 रूपये का बढ़ाव देखने को मिलता है,सारे वेरिएँट्स की कीमतें निचे दी गई हैँ, और ये सारी कीमते ऑनरोड नई दिल्ली के हिसाब से बताई गई हैँ।

WheelsHindi.com से जुड़े रहें ऐसी ही खबरे पाएँ

Share This Article
आदित्य शर्मा, हमारे मिलनसार कहानीकार, बड़े और छोटे सभी प्रकार के वाहनों के बारे में बात करते हैं। चाहे साइकिल हो या बड़ी बस, आदित्य के शब्द आपको सड़कों पर चलने की खुशी का एहसास कराते हैं। उनकी कहानियाँ हर वाहन को एक जादुई यात्रा का हिस्सा बना देती हैं।
Exit mobile version