भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार की 3 बड़ी ख़बरें | India’s Top 3 Automobile headlines In Hindi

Indian Car News : आज हम आपको भारत में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की कुल तीन ज़बरदस्त ख़बरें बताने वाले हैँ जो Car इंडस्ट्री के फैन्स के लिए काफी ज़रूरी हैँ, इनमें कई बेहतरीन और आश्चर्य जनक खबरें शामिल हैँ, इस लिए इस पुरे लेखन को पढ़ें।


Tata Nexon EV की बिक्री सीमा पार | Tata Nexon EV four year sales report Hindi

Tata Nexon EV को ग्यारह मई 2020 के दिन लॉन्च किया गया था, अभी इस भारतीय इलेक्ट्रिक car को लॉन्च हुए चार साल पुरे भी नहीं हुए हैँ और रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने इसके 50,000 यूनिट्स की बिक्री को अंजाम दे दिया है, Tata Nexon EV की बैटरीज पर IP67 की वाटरप्रूफ रेटिंग डी गई है, Tata Nexon EV में दो वेरिएन्ट्स आते हैँ जिनमें Tata Nexon EV प्राइम और Tata Nexon EV मैक्स नामक वेरिएन्ट्स शामिल हैँ, इस Tata Nexon EV के कम कीमत वाले प्राइम वेरिएन्ट में 30.2 किलोवाट्ट ऑवर की बैटरी मिलती है और फुल चार्ज पर यह वेरिएन्ट वली car 312 किलोमीटर तक जाती है और Tata Nexon EV का महंगा यानी मैक्स वेरिएन्ट 40.5 किलोवाट्ट हपुर की बैटरी लाता है जिसकी रेंज 453 किलोमीटर है, Tata Nexon EV को mahindra XUV 400 का स्पर्धाक करार दिया गया है, एक्स शोरूम नई दिल्ली के हिसाब से Tata Nexon EV की कीमत 14.49 लाख से शुरू होकर 19.54 लाख भारतीय रूपये तक पोहँचती है।

Maruti Suzuki eVX को देखा गया | Maruti Suzuki eVX Spotted Hindi


यह Maruti Suzuki eVX एक इलेक्ट्रिक SUV car होने वाली है जो Mahindra XUV 400 और Tata Nexon EV को टककर देने वाली है, आपको यह बता दें की इस Maruti Suzuki eVX को साल 2025 में कमर्शियल तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है मगर पोलैंड में इस car की तस्वीर निकाल ली गई और अब लॉन्च के दो साल पहले ही इसका डिज़ाइन लीक हो चूका है, यह बात की आपको जानकारी होनी चाहिए की इस eVX इलेक्ट्रिक SUV car को Toyota के साथ पार्टनरशिप में बनाया जा रहा है, इस Maruti Suzuki eVX का तमामतर उत्पादन सिर्फ भारत में होगा और भारत से ही वैश्विक बाज़ारों में निर्यात किया जायेगा जो की काफी लाभदायक होगा भारत के लिए, इस इलेक्ट्रिक SUV car की कुल लम्बाई 4.3 मीटर के आसपास होगी और 2,700 mm इस car का व्हीलबेज़ होगा, इसके अलावा इसमें आपको बड़ी ग्रिल मिलेगी, इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है की इस car को Toyota की कार्स में भी बेचा जाने वाला है जैसा की Maruti Suzuki और Toyota भारत में कई कार्स बेच रहे हैँ।
Mahindra XUV 700 के ग्राहकों को अब कम करना पड़ेगा इंतज़ार | Mahindra XUV 700 Waiting Period Reduced Hindi

पिछले महीने हमने आपको बताया था की Mahindra की कार्स पाने के लिए ग्राहकों को काफी इंतज़ार करना पड़ रहा है वहीं कार्स के ऑर्डर्स भी बढ़ते जा रहे हैँ जिसकी वजह से कंपनी को Mahindra Bolero के 5 द्वार वाले वेरिएन्ट के. लॉन्च में भी देरी करनी पड़ी,अब Mahindra ने इसी समस्या का समाधान पाने के लिए mahindra ने अपनी कार्स के उत्पादन को दुगना कर दिया है, साथ कंपनी ने पिछले महीने ही कंपनी ने Mahindra XUV 700 ऑस्ट्रेलियाइ बाजार में लॉन्च किया था, इतना ही नहीं बल्कि कंपनी Mahindra Scorpio पिकअप ट्रक का facelift भी बनाने में लगी है और काम का समय ना मिल पाने के लिए अब कंपनी ने उस काम को ऑस्ट्रेलियाइ फैक्ट्री पर छोड़ दिया है, अब खुशखबरी है ये है की Mahindra XUV 700 के ग्राहकों को ज़्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा car की प्राप्ति के लिए, कंपनी ने XUV 700 के MX और AX3 वेरिएन्ट्स के वेटिंग पीरियड को घटा दिया है और यह दोनों के डीज़ल और पेट्रोल वेरिएन्ट्स चार महीने में प्राप्त होने लगेंगे, XUV 700 AX6 के डीज़ल और पेट्रोल वेरिएन्टीड का वेटिंग पीरियड 6 महीने का है, XUV 700 के AX7 के डीज़ल और पेट्रोल इंजन विकल्प के प्राप्ति का समय 8 महीना है और XUV 700 के AX7L के डीज़ल और पेट्रोल वेरिएन्ट्स की प्राप्ति का समय 9 महीने बताया गया है।
Share This Article
आदित्य शर्मा, हमारे मिलनसार कहानीकार, बड़े और छोटे सभी प्रकार के वाहनों के बारे में बात करते हैं। चाहे साइकिल हो या बड़ी बस, आदित्य के शब्द आपको सड़कों पर चलने की खुशी का एहसास कराते हैं। उनकी कहानियाँ हर वाहन को एक जादुई यात्रा का हिस्सा बना देती हैं।
Exit mobile version